फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holika sites will be worshipped with traditional rituals.

Etah News: होलिका स्थलों का पारंपरिक रीति-रिवाजों संग होगा पूजन

Tue, 03 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Holika sites will be worshipped with traditional rituals.
कस्बा राजा का रामपुर में होलिका पूजन करते लोग। संवाद
एटा। शहर में सोमवार को होलिका पूजन का पारंपरिक उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। सूरज ढलते ही लोग पूजा सामग्री, पकवान और जल लेकर विभिन्न होलिका स्थलों पर पहुंचने लगे। शहर के पटियाली गेट, होली मोहल्ला, अरुणा नगर, पीपल अड्डा सहित कई स्थानों पर पूजन-अर्चना का दौर देर शाम तक चलता रहा। वहीं कहीं सोमवार को रात को ही दहन हो गया।
विज्ञापन


होलिका स्थल पर महिलाओं ने घरों में बनाए गए पारंपरिक पकवान पूए, पकवान, बड़ी, गुझिया आदि से भोग लगाकर रोली से तिलक कर होलिका माता की पूजा की। वर्षभर की खुशहाली, परिवारजनों की दीर्घायु, रोग-शोक से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए होलिका पर जल अर्पित किया। पटियाली गेट स्थित होलिका स्थल पर पूजा करने पहुंची अनीता देवी ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ यहां पूजन करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि होलिका माता की कृपा से ही जीवन में सब मंगल होता है।
विज्ञापन


हर वर्ष हम यहां आकर घर-परिवार की सुरक्षा और सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं। इसी प्रकार होली मोहल्ले में पूजन करने पहुंचीं 70 वर्षीय शारदा देवी ने बताया कि वह बीते 50 वर्षों से पारंपरिक रीति से होलिका पूजन करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि घर में पहले अन्य पकवान बनते हैं। तिलक कर हम सबसे पहले मुख्य होलिका की पूजा करते हैं फिर घर में स्थापित की गई छोटी होलिका का पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका पूजन के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। वे अपने परिवार के साथ मिट्टी, गोबर और लकड़ी से बनाई गई होलिका के चारों ओर घूमते हुए पारंपरिक गीत गाते दिखे। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह में लोकगीतों की प्रस्तुति भी की। प्रशासन की ओर से भी हर स्थल पर सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। नगर पालिका की ओर से होलिका स्थलों के आसपास साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित

कस्बा राजा का रामपुर में होलिका पूजन करते लोग। संवाद

कस्बा राजा का रामपुर में होलिका पूजन करते लोग। संवाद

कस्बा राजा का रामपुर में होलिका पूजन करते लोग। संवाद

कस्बा राजा का रामपुर में होलिका पूजन करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed