{"_id":"58c593454f1c1be35fdc42d3","slug":"holi-people-worshiped-for-pooja-worship-of-holika-mayya-made-from-dishes","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली पूजन के लिए उमड़े लोग, पकवानों से की गई होलिका मैय्या की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पूजन के लिए उमड़े लोग, पकवानों से की गई होलिका मैय्या की पूजा
amar ujala
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
होली पूजन के लिए उमड़े लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली की पूर्व संध्या पर चारों ओर ऐसी मस्ती छाई कि युवा, बच्चे और हर कोई होली के रंग में नजर आए। जनपद भर में दर्जनों स्थानों पर पर होली स्थलों पर लकड़ियों के ढेर लगाए गए। जिन्हें पूजन करने के लिए भक्त सुबह से ही पहुंच गए। भक्तों ने होलिका स्थल के चारों ओर परिक्रमा लगाकर भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए।
जनपद भर में होलिका दहन के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई। जिन क्षेत्रों में होली जलाई जाती है वहां आस पास के लोगों ने रंगोली चौक सजाया। चंदा जमा कर बाजार से महंगी लकडिय़ों के बावजूद खरीदारी की गई। कई कई फुट ऊंचे ढेर होलिका स्थल पर नजर आने लगे। इन स्थलों पर भक्त पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। घरों में बनाए गए होली के पकवानों से होलिका स्थल की पूजा अर्चना की गई। घरों से गुलरियां व उपले भी होलिका स्थल पर चढ़ा गए। पूजा अर्चना के उपरांत भक्तों ने होलिका स्थल के चारों ओर परिक्रमा लगाई। परिक्रमा लगाते समय भक्त प्रहलाद के जयकारे भी भक्तजन लगा रहे थे। पूजा अर्चना का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इसके अलावा घरों पर गुलरियों की माला बनाकर होली रखी गई। घरों पर भी भक्तों ने होली की पूजा अर्चना की। पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
होली का त्यौहार आते ही हर घर से पकवानों की खुशबू उठ रही है। महिलाएं पिछले कई दिनों से घरों में पकवान तैयार करने में जुटी हैं, लेकिन घरों एवं रिश्तेदारी में पकवान खाते समय स्वाद व सेहत का तालमेल बेहद जरूरी है। खान-पान में जरा सी भी लापरवाही त्यौहार के रंग में भंग डाल सकती है। डाक्टर विकास ने बताया कि त्यौहार के मौके पर खान पान में सावधानी बरतनी चाहिए। खासतौर पर ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तेज मसालों से निर्मित तीखा भोजन लेने से परहेज करें। शुगर के मरीज कम से कम मीठा सेवन करें। यदि अधिक आवश्यक हो तो शुगर की गोली लेने के बाद ही मीठी वस्तुओं को प्रयोग में लाए ताकि सेहत प्रभावित न हो।
विज्ञापन
होली के पर्व पर नशा करने के लिए शौकीनों ने अपने अपने नशे का पूरा इंतजाम कर लिया। शराब के ठेके रहे हो या फिर भांग के ठेके सभी जगह शौकीनों की भीड़ रही। जो भांग के शौकीन हैं उन्होंने भी भांग के ठेकों से खरीदारी की। भांग की ठंडाई बनाने के लिए काफी तादाद में भांग खरीदी गई। यहीं नहीं मौके पर देखते हुए मिष्ठान एवं बरफ विक्रेता भी सक्रिय नजर आए। उनके द्वारा भांग की बर्फी तैयार की गई। यह बर्फी लोगों ने खरीदकर रख ली, ताकि इसका सेवन किया जा सके।