फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Holi of foreign clothes was burnt, the resolution of independence

विदेशी कपड़ों की होली जला लिया था असहयोग का संकल्प

Wed, 11 Aug 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Holi of foreign clothes was burnt, the resolution of independence
रेलवे रोड तिराहे पर लगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबूराम वर्मा की प्रतिमा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आजादी की लड़ाई के योगदान में एटा भी पीछे नहीं रहा है। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबूराम वर्मा से निकटता के चलते महात्मा गांधी असहयोग आंदोलन के बाद यहां आए थे। शहर में वर्तमान में सब्जी मंडी वाले स्थान पर सभा हुई। जिसमें लोगों ने हर आंदोलन में सहभागिता कर देश की आजादी का संकल्प लिया। साथ ही विदेशी कपड़ों की होली जलाई गई। बाबूराम वर्मा की पौत्रवधू डॉ. निरुपमा वर्मा व अन्य परिजनों के माध्यम से इसे विभिन्न पुस्तकों में उल्लिखित किया है।
विज्ञापन

डॉ. निरुपमा वर्मा बताती हैं कि बाबा स्वतंत्रता सेनानी बाबूराम वर्मा काफी कम उम्र से ही स्वतंत्रता आंदोलनों में हिस्सा बनने लगे। एटा में कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। कई बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सीधे संपर्क में आए। 1922 में असहयोग आंदोलन के बाद उनके बुलावे पर महात्मा गांधी एटा आए थे। वर्तमान में जिस जगह सब्जी मंडी है, वहां उनकी सभा हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। उनके आह्वान पर सभी लोगों ने हर तरह से आंदोलनों में सहयोग का संकल्प लिया। वहीं अंग्रेजी हुकूमत के विद्रोह के खिलाफ हुंकार भरी। इस दौरान कई लोगों ने अपने-अपने स्तर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। घंटाघर वाली जगह पर विदेशी कपड़ों की होली जलाई गई थी। इसके बाद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों का उत्साह और बढ़ गया। लोग देश की आजादी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे। विभिन्न गतिविधियां लगातार होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed