फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   History-sheeter animal smuggler shot in police encounter

Etah News: हिस्ट्रीशीटर पशु तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Thu, 13 Jun 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Jun 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter animal smuggler shot in police encounter
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में बुधवार की रात में पुलिस व एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह 5 जिलों में दर्ज 28 मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रफीक नदरई थाना व जिला कासगंज का रहने वाला है। यह पशु चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं में फरार चल रहा था। इसके ऊपर एटा ही नहीं आगरा, अलीगढ़, कासगंज व मैनपुरी में कुल मिलाकर 28 मुकदमे दर्ज हैं। यह हिस्ट्रीशीटर है और इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। अवागढ़ व सकरौली थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार की रात कुछ बदमाशों के किला रोड बाईपास पर पशु चोरी की योजना बनाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो रफीक ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रफीक के पैर में गोली लगी। पूछताछ में रफीक ने बताया कि हमारा एक सक्रिय संगठित गिरोह है। हम लोग लूट व पशु चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरोह का मुखिया छोटेलाल यादव निवासी अशोक नगर थाना कोतवाली कासगंज है। जो भी भैंस आसानी से खोलने के लिए मिल जाती है, उसे खूंटे से खोलकर किसी अन्य निर्जन स्थान पर बांध देते हैं। दो-तीन भैंस इकट्ठी होने पर अन्य साथियों को गाड़ी सहित बुला लेते हैं। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed