फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   History-sheeter absconding in firing case arrested

Etah News: फायरिंग के मामले में फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 09:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 12 Nov 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter absconding in firing case arrested
सोनू। स्रोत पुलिस
एटा। फायरिंग के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सोनू को कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर विभिन्न धाराओं में 13 केस दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने फायरिंग के मामले में फरार चल रहे सोनू निवासी नई बस्ती बारहबीघा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ने 8 सितंबर की रात में दूसरे पक्ष के साथ फायरिंग करते हुए समाज को डराने का काम किया। लोगों के बीच इस घटना के बाद भय व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

आरोपी के ऊपर विभिन्न मामलों में 10 केस गंभीर धाराओं में कोतवाली नगर में और 3 केस कोतवाली कासगंज में दर्ज हैं। इसकी और से गांव भगीपुर में की गई फायरिंग के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार दोपहर शहर के सिंधी कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed