{"_id":"696a7b81ee7b56919606b30b","slug":"hindu-society-cannot-progress-through-untouchability-etah-news-c-163-1-sagr1016-145011-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छुआछूत से उन्नति नहीं कर सकता हिंदू समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छुआछूत से उन्नति नहीं कर सकता हिंदू समाज
Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
करतला में गोष्ठी के दौरान विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विश्व हिंदू परिषद के करतला मंडल के अंतर्गत शुक्रववार को आर्य पब्लिक स्कूल में गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष शिवांग गुप्ता ने कहा कि ऊंच-नीच और छुआछूत से हिंदू समाज कभी उन्नति नहीं कर सकता।
जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि आज हम एक ऐसे विषय के लिए एकत्रित हुए हैं जो न केवल हमारे समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है बल्कि हमारे राष्ट्र की आत्मा का आधार भी है। सामाजिक समरसता का अर्थ केवल एक साथ बैठना या साथ खाना नहीं है। इसका वास्तविक अर्थ हृदय से हृदय का मिलाप है।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब हम आपस में बंटे, बाहरी शक्तियों ने हमें कमजोर किया। समरसता कोई सरकारी योजना नहीं है जिसे थोपा जा सके। यह एक संस्कार है जिसे हमें अपने भीतर जगाना होगा। जब देश का हर हिंदू दूसरे हिंदू के प्रति आत्मीय सम्मान का भाव रखेगा, तभी भारत पुनः विश्व गुरु कहलाने का अधिकारी बनेगा। गोष्ठी में होरीलाल, नित्यानंद, खेमकरण, डॉ. मनीष पाल, मुकेश राठौर, नीरज कुमार, अरुंध्वज, राघवेंद्र सोलंकी, वीरेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।