फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   high speed roadways bus overturns on national highway in rtah 18 passengers injured one death

Road Accident in Etah: सांड़ से टकराकर पलटी रोडवेज बस, कन्नौज के युवक की मौत, 17 यात्री घायल

Tue, 19 Jul 2022 07:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 07:08 AM IST
सार

मलावन क्षेत्र में हाईवे पर सांड़ से टकराकर रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। एक की मौत हो गई। सूचना पर थाने की पुलिस सहित एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। 

विज्ञापन
high speed roadways bus overturns on national highway in rtah 18 passengers injured one death
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव छछैना के पास सोहराब डिपो की रोडवेज बस सोमवार की रात सांड़ से टकराकर पलट गई। इससे बस में सवार कन्नौज के एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हुए हैं। रोडवेज बस प्रयागराज से मेरठ जा रही थी। इसमें 30 यात्री सवार थे। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात करीब 11:45 बजे मलावन थाना क्षेत्र में गांव छछैना के पास हाईवे पर अचानक आए सांड़ से टकराकर बस पलट गई। हादसे में कन्नौज जनपद के चांदपुर निवासी 35 वर्षीय जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाल मेडिकल कॉलेज भेजा। दो गंभीर घायलों को आगरा के लिए रेफर किया गया। 

विज्ञापन

हादसे के बाद लग गया जाम 

बस पलटने से नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। घायलों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने बस को हाईवे से एक ओर हटवाकर करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य कराया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि मैनपुरी की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस पशु से टकराने के बाद पलट गई। एक यात्री की मौत हुई है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के वक्त बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे। बस पलटने की वजह से लोग बस के अंदर गिरे और चुटैल हो गए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि बाहर कैसे निकलें। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को बस से निकालने में मदद की। यात्रियों ने चालक के नशे में होने का भी आरोप लगाया है।

नौकरी की तलाश में जा रहा था जसवंत

दुघर्टना में घायल साहूकार ने बताया कि वह और उनका साला जसवंत भतीजे अशोक के साथ बल्लभगढ़ नौकरी की तलाश में जा रहे थे। तिर्वा से बस में बैठने के बाद अलीगढ़ तक की टिकट ली थी। बस में हम तीनों को अलग-अलग सीटें मिली थीं। हादसे में वह दोनों घायल हो गए, जबकि जसवंत की मौत हो गई।

परिचालक के बैग से 40 हजार पार

परिचालक शिवेंद्र ने बताया जिस समय हादसा हुआ वह नींद में था। बस पलटते ही चीखपुकार मच गई। इसी बीच किसी ने उसका बैग ले लिया। बस से बाहर निकलकर और बैग की तलाश की तो एक व्यक्ति ने पकड़ा दिया। लेकिन उसमें रखे 40 हजार रुपये गायब थे। जो टिकट का कलेक्शन था। पुलिस को इस बारे में जानकारी दी है।

चोर समझकर युवक को धुना

बस में सवार एक महिला ने एक युवक पर चोरी का आरोप  लगाया। बताया कि वह उनका पर्स छीनने की कोशिश कर रहा था। इस पर भीड़ ने युवक की पिटाई कर दी। जबकि युवक का कहना था कि हादसे को देख वह मदद के लिए वहां पहुंचा था। लोगों को गलतफहमी हो गई।

हादसे में ये लोग हुए घायल

1-  नरेश कुमार पुत्र हरप्रसाद निवासी बोर्राकलां थाना अवागढ़, एटा
2- विजेंद्र कुमार पुत्र कुंवर सेन निवासी कुंवरपुर लोधपुर, छिबरामऊ, कनच्नौज
3- ड्राइवर शिवपाल निवासी हिंदपुरम पुलिस लाइन, मैनपुरी
4- ड्राइवर अशोक कुमार निवासी आजाद नगरश थाना कोतवाली मैनपुरी
5- साहीन निवासी मुरादगंज गुरसहायगंज, कन्नौज
6- यूसुफ निवासी मुरादगंज गुरसहायगंज, कन्नौज
7- जीशान निवासी समधन थाना गुरुसहायगंज, कन्नौज
8- साहूकार निवासी चांदा पुर थाना तालग्राम, जिला कन्नौज
9- अशोक कुमार निवासी चांदा पुर थाना तालग्राम, जिला कन्नौज
10- सुमित कुमार निवासी ज्ञानपुर थाना गुरुसहाय गंज, कन्नौज 
11- आशीष गौर निवासी आवास विकास कालोनी छिबरामऊ, कन्नौज
12- कुसुमा देवी निवासी तिर्वा जवाहर नगर थाना तिर्वा, कन्नौज
13- दिव्या निवासी तिर्वा जवाहर नगर थाना तिर्वा, कन्नौज
14- परिचालक शिवेंद्र निवासी भरतपुर थाना कुर्रा, मैनपुरी
15- संगीता पुत्री रामवीर सिंह यादव निवासी नगला दिलु छिबरामऊ, कन्नौज
16- रामवीर निवासी नगला दिलु छिबरामऊ, कन्नौज
17- प्रीति निवासी टेड़ा गांव थाना सिंधवली, बागपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed