फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hi! Your daughter has failed, if you want to pass then send the money on phone.

Etah News: हेलो! आपकी बेटी फेल हो गई है, पास कराना है तो पैसे फोन पे कराओ

Wed, 10 Apr 2024 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Apr 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Hi! Your daughter has failed, if you want to pass then send the money on phone.
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव नगवाई निवासी आदर्श इण्टर काॅलेज के टीचर पर एक काॅल आया। सामने वाले ने खुद को माध्समिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय का अधिकारी बताया कहा कि हेलो मैं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय प्रयागराज से अनिल कुमार यादव बोल रहा हूं। आपकी बेटी सरिता अंग्रेजी और विज्ञान में फेल है। यदि पास कराना चाहते हैं तो ढाई हजार रुपए मेरे मोबाइल पर अभी डाल दीजिए अन्यथा आपकी बेटी फेल हो जाएगी। मामला किसी फिल्म अथवा पटकथा के नहीं है। अपितु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय इलाहाबाद के नाम से बोर्ड परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के पास आ रही मोबाइल कॉल का ही एक अंश है ।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की की ग्राम पंचायत नगवाई निवासी महेश चंद्र के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय इलाहाबाद से बोल रहा है उसके पास बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तकों के बारकोड आए हैं। जिसमें आपकी बेटी सरिता अंग्रेजी और विज्ञान विषय में फेल है। यदि आप अपनी बेटी को पास कराना चाहते हैं तो ढाई हजार रुपए तत्काल मेरे फोन नंबर पर फोन-पे या पेटीएम से डाल दो अन्यथा आपकी बेटी फेल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed