{"_id":"601ee6958ebc3e4b3e02559b","slug":"helipad-tehsil-helicopter-etah-news-agr4795862153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों तहसीलों में बनेंगे एक-एक स्थाई हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों तहसीलों में बनेंगे एक-एक स्थाई हेलीपैड
विज्ञापन
एटा। प्रदेेश सरकार जिले की तीनों तहसीलों में स्थाई हेलीपैड बनवाने जा रही है। सदर तहसील सहित लोक निर्माण विभाग द्वारा अलीगंज और जलेसर तहसील में एक-एक हेलीपैड बनाएगा। इसके साथ ही यहां पर सेफ रूम भी बनेगा, जिसमें वीआईपी विश्राम कर सकेंगे। शासन के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है।
जिले में अभी तक केवल पुलिस लाइन में ही स्थाई हेलीपैड बना हुआ है। जब भी किसी वीआईपी या वीवीआईपी को आना होता है तो उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरता है, उसके बाद वह सड़क मार्ग से समारोह स्थल तक पहुंचते हैं। वहीं चुनाव या बड़े कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल के समीप ही अस्थाई हेलीपैड बनवाया जाता है। इसे बनाने में खर्च भी होता है और इस्तेमाल के बाद हेलीपैड बेकार हो जाता है।
जमीन की तलाश शुरू
सदर तहसील में पुलिस लाइन में हेलीपैड बना हुआ है। उसके समीप ही सेफ हाउस भी है। वहीं जलेसर और अलीगंज में जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन की तलाश पूरी होने के बाद यहां हेलीपैड बनाने का एस्टीमेट तैयार कर बजट प्राप्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- शासन से निर्देश है कि तीनों तहसीलों में स्थाई हेलीपैड बनाए जाएं। इसके लिए अलीगंज और जलेसर तहसील में जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। - सतीश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।