फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health

मरथरा में आबादी दो हजार, 50 बुखार से पीड़ित

Wed, 21 Oct 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
health
मरथरा के क्लीनिक पर उपचार कराते वुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : ETAH
एटा। सदर तहसील के कई गांव में बुखार पूरी तरह से पांव पसार चुका है। गांव मरथरा में 2000 की आबादी में से 50 व्यक्ति बुखार से पीड़ित हैं। इन बुखार से पीड़ितों का इलाज झोलाछाप से लेकर आगरा तक के हॉस्पिटलों में चल रहा है। गांव निवासी राज मोहम्मद बुधवार को अपनी पत्नी शबीना का इलाज कराने एक झोलाछाप के यहां आए थे। यहां उन्होंने बताया तीन दिन से शबीना बुखार से पीड़ित है। यहां डॉक्टर द्वारा लिखी गई जांच की रिपोर्ट आ गई है, लेकिन चिकित्सक ने कुछ नहीं बताया। वहीं क्लीनिक पर भर्ती दीपचंद्र ने बताया पांच दिन से बुखार से पीड़ित हैं। इसके अलावा यहां भर्ती रहीसा, सर्वेंद्र, उमा, ललित, वीरपाल, ऐवरन सहित तीन अन्य भर्ती मरीजों के क्लीनिक पर ड्रिप चढ़ रही थी।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित युवक की मौत
मिरहची। डेंगू ग्रामीण क्षेत्र में पैर पसारता जा रहा है। मंगलवार की देर रात में कस्बा मिरहची के एक युवक ने उपचार के बाद घर आकर दम तोड़ दिया। कस्बा के गड्ढा मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक प्रवेश कुमार पुत्र सोनपाल सिंह लगभग एक माह से डेंगू बुखार की चपेट में था। जिसका परिजनों ने आगरा व कासगंज में उपचार कराया। इसके बाद प्रवेश की हालत में थोड़ा सुधार दिखा तो परिजन उसे घर ले आए। वहीं मंगलवार की रात में उसकी हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रवेश मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था, उस पर तीन बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed