फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health department will conduct random sampling of fever patients for dengue test in Etah

Etah: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, बुखार पीड़ितों की होगी रैंडम सैंपलिंग; गांव-गांव में लग रहे शिविर

Mon, 24 Jun 2024 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 06:34 PM IST
सार

डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। बुखार पीड़ितों की जांच के लिए रैंडम सैंपलिंग होगी। साथ ही गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Health department will conduct random sampling of fever patients for dengue test in Etah
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में डेंगू और मलेरिया न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बुखार पीड़ितों की रैंडम सैंपलिंग कराएगा। खासतौर से उन गांव में रैंडम सैंपलिंग कराई जाएगी। जहां बीते वर्षों में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया जिले में संक्रामक रोग न फैले इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई हैं। बीते वर्षों में जिन गांवों में डेंगू और मलेरिया के मामले आए थे। उन गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर मलेरिया की जांच की जा रही है। कार्ययोजना बना ली गई है। 
विज्ञापन


गांव में बुखार पीड़ितों की डेंगू की रैंडम सैंपलिंग भी कराई जाए, जिससे इसकी हकीकत सामने आ सकेगी। वर्तमान में जिले में एक भी डेंगू पॉजिटिव केस नहीं है। एक जुलाई से विशेष संचारी रोग अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान के दौरान ही बुखार पीड़ितों की गांव-गांव में डेंगू की रैंडम सैंपलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष डेंगू के 76 मामले आए थे

जनपद में बीते वर्ष 76 मामले डेंगू के आए थे। जबकि 2022 में 46 मामले डेंगू के थे। वर्ष 2021 में 126 मामले डेंगू के आए थे। हालांकि बीते वर्ष से जिले में डेंगू की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed