{"_id":"60280b198ebc3ee90e381a21","slug":"health-ambulance-strike-patient-etah-news-agr48052480","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना स्थल पर किसान की बिगड़ी हालत, एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना स्थल पर किसान की बिगड़ी हालत, एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
विज्ञापन
धरनास्थल पर बीमार पड़ा सकतपुर का किसान
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सकतपुर में प्रशासन द्वारा भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसके विरोध में ग्रामीण धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। शनिवार को एक ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। जहां एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने बताया कि सकतपुर में प्रशासन द्वारा भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जहां वन विभाग द्वारा जंगली पौधे लगाए जाने की तैयारी चल रही है। जबकि यह भूमि उपजाऊ है। इसी को लेकर ग्रामीण कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सकतपुर निवासी छदामीलाल की सर्दी के चलते हालत बिगड़ गई। जहां एंबुलेस के लिए कॉल की, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। इस पर एलआईयू के जवान द्वारा एंबुलेंस बुलाई गई, तब जाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। न ही कोई चिकित्सक देखने आता है और न ही कोई सुनवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
- एंबुलेंस के लिए कॉल आई और एंबुलेंस नहीं पहुंची, यह बात गंभीर है। मामले की जानकारी की जा रही है। - आलोक कुमार, एंबुलेंस प्रभारी।