फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   He is a liar, a hypocrite... saying this the sadhu's dreadlocks were cut

Etah News: झूठा है, पाखंड़ी है.. कहते हुए साधु की काटी जटाएं

Thu, 03 Apr 2025 09:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 03 Apr 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
He is a liar, a hypocrite... saying this the sadhu's dreadlocks were cut
एटा/ अलीगंज। थाना नयागांव के नगला हरजू में स्थित एक प्राचीन मंदिर पर दो महीन से एक साधु निवास कर रहे थे। 30 मार्च को गांव के ही कुछ लोगों ने उनके ऊपर आरोप लगाते हुए उनकी जटाएं काट लीं। जिसके बाद अन्य ग्रामीणों के साथ वह थाने पहुंचे और शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव नगला हरजू स्थित मंदिर पर रहने वाले संत बाबा बालकनाथ निवासी झाला थाना कुर्रा जिला मैनपुरी ने बताया कि वह पिछले 2 माह से मंदिर पर रहकर देखभाल कर रहे हैं। 30 मार्च को गांव की ही एक महिला और कुछ लोगों ने ढोंगी होने का आरोप लगाते हुए उनकी जटाएं काट दीं। शिकायत के बाद पुलिस जा पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। बाबा का आरोप है कि यह लोग अराजकता फैलाते हुए मंदिर से भगाना चाहते हैं। इतना ही नहीं गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में गांव के 2 पक्ष हैं। एक बाबा को मंदिर पर रखना चाहता है, दूसरा नहीं रखना चाहता। इसी के चलते आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर ने बताया कि बाबा के ऊपर कुछ ग्रामीणों ने एक बालिका के बाल काटने का आरोप लगाया था। जिसके बाद वह वहां से चले गए। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed