फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Havan done in diet before D.L.Ed exam

डीएलएड परीक्षा से पूर्व डाइट में कराया गया हवन

Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Havan done in diet before D.L.Ed exam
एटा। डीएलएड (बीटीसी) की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ मई से शुरू होने जा रही हैं। 11 केंद्रों पर होने वाली इन परीक्षाओं में 4219 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा से पूर्व शनिवार को डायट प्राचार्य और विद्यार्थियों ने हवन का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कलां पर शनिवार को हरिद्वार से पधारे आचार्य रमेश कर्णपाल ने मंत्रोच्चारण कर हवन कराया। हवन में डायट प्राचार्य डॉॅ. जितेंद्र सिंह सहित सभी स्टाफ और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। प्राचार्य एवं उपशिक्षा निदेशक ने सभी प्रशिक्षुओं को तिलक लगाकर नौ मई से शुरू होने वाली प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा पदभार संभाला गया है तबसे डायट में नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन होता रहता है। इसके बाद शाम 4 बजे तक अनवरत प्रोजेक्टर के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं की परीक्षा की तैयारी विधिवत हो सके इसके लिए डायट स्तर पर तीन आंतरिक परीक्षाएं आयोजित कराई जा चुकी हैं। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. चिंतामणि, प्रवक्ता डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. यतेंद्र सिंह, अनिल परिहार, राजीव भारती, गौरी पांडेय, शरद यादव, कुसुमलता, विवेक प्रताप, दिगंबर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed