फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hathras incident: Family members are wandering to get the deceased certificate made

हाथरस कांड : मृतक प्रमाण पत्र बनवाने को भटक रहे परिजन

Mon, 15 Jul 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras incident: Family members are wandering to get the deceased certificate made
एटा। हाथरस कांड हुए 13 दिन व्यतीत हो गए हैं, लेकिन एटा में पोस्टमार्टम वाले मृतकों का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। उनके परिजन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से लेकर हाथरस तक चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे कासगंज जनपद पटियाली थाना क्षेत्र के गांव पियारपुर निवासी जयवीर और ब्रजेश ने बताया कि 2 जुलाई को उनकी मां सिकंदराराऊ भोले बाबा के सत्संग में गईं थीं। वहां भगदड़ में दोनों दबकर घायल हो गईं थीं। उन्हें एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया था। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत बता दिया था। दोनों का पोस्टमार्टम यहीं हुआ था। बताया वह पटियाली एसडीएम के पास मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गए थे। एसडीएम ने हाथरस में बात की। इसके बाद कुछ बताया नहीं।
विज्ञापन

इसके बाद हम दोनों हाथरस में घटनास्थल के ग्राम पंचायत सचिव के पास गए। उसने बताया कि 93 मृतकों की रिपोर्ट उनके पास आई है। जिसकी रिपोर्ट आ गई है उसी का प्रमाण पत्र बनाएंगे। बीडीओ से मिले तो उन्होंने एटा से पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने की बात कही। सोमवार को यहां आए तो यहां से भी प्रमाण पत्र न बनाने की बात कह दी गई। बता दिया कि प्रमाण पत्र हाथरस से ही बनेगा। इनके अलावा यहां आए कासगंज के बहेटा निवासी रामसेवक ने बताया कि सत्संग में उसकी बेटी प्रियंका की भी मौत हो गई थी। वह भी यहां मृतक प्रमाण पत्र बनवाने आया है, लेकिन मना कर दिया गया है। बता दिया कि हाथरस से ही प्रमाण पत्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed