फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hariyali Teej: Women created a stir, sang songs of Sawan

हरियाली तीज: महिलाओं ने मचाया धमाल, गाए सावन के गीत

Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej: Women created a stir, sang songs of Sawan
एटा। हरियाली तीज पर रविवार को घर-घर महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य मांगा। कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सावन के गीतों पर महिलाओं ने धमाल मचाया।
विज्ञापन

निधौली रोड स्थित एक विवाह स्थल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमलता वर्मा डेविड, गुंजन मिश्रा, बविता कुलश्रेष्ठ, अर्चना सक्सेना डॉली, हिना नाज ने किया। राज योगासन एकेडमी व लॉयंस क्लब के प्रतिभागी व महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

नीम की छांव फाउंडेशन की संरक्षक रिचा यादव ने हरियाली तीज का महत्व बताया। तीज सिंगिंग, डांस कंप्टीशन के साथ परिधान, ड्रेस, मेंहदी, स्टाइल प्रतियोगिता हुई। जज की भूमिका में डॉ. रिचा गौड, डॉ. चारुल राजपूत रहीं। सेल्फी पाॅइंट पर महिलाओं ने समूह में फोटो खींच सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को भेंट किया सुहाग का सामान
शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित अलंकार संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने मल्हार गायन और सावन के गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। संयोजिका कीर्ति सिंह परमार ने सभी सुहागिनों को सुहाग का सामान भेंट किया। कार्यक्रम में स्नेहलता चौहान, गार्गी उपाध्याय, लता, गोल्डी वर्मा, मंजू, संयोगिता भारद्वाज, प्रतिभा सक्सेना, मधु आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
श्रमिक महिलाओं का किया सम्मान
लायंस क्लब एटा प्राइड के विशेष सहयोग से जीटी रोड स्थित श्रीराम दरबार मंदिर के बाहर कार्यक्रम किया गया। श्री खाटू श्याम रसोई द्वारा श्रमिक महिलाओं का सम्मान व भोजन का वितरण किया गया। अध्यक्ष राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय, सचिव गीतू वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सुमन महेश्वरी, आशु वार्ष्णेय, अंजलि गुप्ता, गुंजन अस्थाना, निधि राठौर आदि महिलाएं शामिल रहीं।
जिलाधिकारी पार्क में मनाया उत्सव

यश संस्कार सत्संग शाखा एवं यश योग सेवा समिति ने सुबह के समय जिलाधिकारी पार्क में हरियाली तीज महोत्सव मनाया। महिला संरक्षक सुनीता गुप्ता, प्रांत महिला प्रभारी आशु वार्ष्णेय, सह महिला प्रभारी मंजू वार्ष्णेय, रीता अग्रवाल आदि ने पार्वती का पूजन कर सावन के गीत गाए। झूला झूला, घेवर बांटा और सावन के गानों पर नृत्य किया। इस दौरान राधा शर्मा, हेमलता सिंह, लता सिकरवार, नीतू वार्ष्णेय, सुजाता पांडेय एडवोकेट, शीला गुप्ता आदि मौजूद रहीं।

नारी शक्ति का उत्सव है हरियाली तीज
सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में उल्लास एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ पर्व मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत, मल्हार, लोकगीत, भजन की मनभावन प्रस्तुति दी। संयोजिका गार्गी उपाध्याय ने कहा कि पावन हरियाली तीज पर्व केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव ही नहीं बल्कि हमारी परंपराओं, प्रकृति प्रेम और नारी शक्ति का उत्सव भी है। मेहंदी प्रतियोगिता बाल वर्ग, किशोर, तरुण वर्ग में कराई गई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, शैक्षिक प्रमुख प्रेमचंद, संयोगिता भारद्वाज, शिखा सक्सेना, सोनिका उपाध्याय, कामिनी राठी, कृष्णकांत पांडे, हरी बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed