{"_id":"68540283218de834d60c58be","slug":"hacked-fathers-instagram-id-and-sent-obscene-messages-to-daughter-etah-news-c-163-1-eta1001-135142-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाप की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर बेटी को भेजे अश्लील मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाप की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर बेटी को भेजे अश्लील मैसेज
Thu, 19 Jun 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। एक व्यक्ति की इंस्टाग्राम आईडी को लॉगिन कर उसकी बेटी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। थाना साइबर क्राइम में पीड़ित व्यक्ति ने रोहित निवासी नगला कमले थाना जैथरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित ने रिपोर्ट में लिखा है कि रोहित ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर लॉगिन कर लिया। इसके बाद बेटी के फोटो और वीडियो स्टोरी पर लगा दिए। इतने से भी मन नहीं भरा तो कुछ अश्लील फोटो व मैसेज बेटी को चैट के माध्यम से भेजे। विरोध करने पर फोन कॉल के माध्यम से गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी ने बेटी को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर कहा कि कहीं और शादी मत करना और करने पर अंजाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।