{"_id":"69a1c7f756962491860fec0d","slug":"gujhiya-is-popular-in-the-market-with-its-taste-and-health-etah-news-c-163-1-eta1002-147017-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वाद और सेहत के साथ बाजार में छाई गुझिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वाद और सेहत के साथ बाजार में छाई गुझिया
विज्ञापन
शहर के घंटाघर बाजार में गुजियां तैयार करती महिला कारीगर। संवाद
एटा। होली पर बाजारों में पारंपरिक मिठाई गुझिया पिछली बार से कई अलग वैरायटी में नजर आ रही है। ग्राहकों की पसंद में भी महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इस बार सादी गुझिया की बिक्री कम हुई है।
बीते वर्षों के मुकाबले सूखे मेवे, पगी और देशी घी वाली गुझिया की मांग अधिक है। दुकानों पर सूखे मेवे और विशेष स्वाद से तैयार गुझिया ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। रिफाइंड तेल में बनी सामान्य गुझिया की खरीदारी पिछली बार से कम है। ग्राहक अब स्वाद, गुणवत्ता के साथ सेहत पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी कारण देशी घी में बनी गुझियाें की मांग में वृद्धि हुई है। होली की तैयारी के कारण शहर के मुख्य बाजार में सुबह से ही भीड़ लग रही है। गुझिया की महक पूरे बाजार में फैली हुई है।
दुकानदार राहुल गुप्ता ने बताया कि बाजार में गुझिया के कई प्रकार उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 400 रुपये किलो से 580 रुपये किलो तक है। सूखे मेवे और उच्च गुणवत्ता वाली पगी गुझिया 590 रुपये से 650 रुपये किलो तक बिक रही हैं।
विज्ञापन
संजीव ने बताया कि उपहार पैक में अब लोग मिठाई के बजाय गुझिया को प्राथमिकता दे रहे हैं। होली के उपहार पैक में सूखे मेवे, देशी घी और विशेष स्वाद वाली गुझिया की पैकिंग सबसे ज्यादा की जा रही है। इसके साथ ही मूंगफली बर्फी, काजू कतली, मिल्क केक, नारियल बर्फी आदि की मांग भी बनी हुई है।