{"_id":"67c743352779edaa780f6de6","slug":"gst-team-raided-and-seized-goods-worth-rs-63-lakh-etah-news-c-163-1-sagr1016-130524-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: घुंघरू-घंटी निर्माताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा, 63 लाख रुपये का माल संदिग्ध मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: घुंघरू-घंटी निर्माताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा, 63 लाख रुपये का माल संदिग्ध मिला
Wed, 05 Mar 2025 03:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:16 PM IST
सार
जलेसर में घुंघरू-घंटी निर्माताओं के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम ने छापा मारा। जीएसटी संबंधित कागजात न होने पर टीम ने माल को जब्त कर लिया। इस वजह से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उनके द्वारा इस कार्रवाई का विरोध भी किया गया।
विज्ञापन
जीएसटी की बड़ी कार्रवाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के जलेसर में जीएसटी टीम ने मंगलवार को घुंघरू-घंटी निर्माताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। टीम को दो फर्मों पर लगभग 63 लाख रुपये का माल संदिग्ध मिला। जीएसटी संबंधित कागजात न होने पर टीम ने माल को जब्त कर लिया। उधर, व्यापारियों ने एकत्रित होकर छापेमारी का विरोध किया। व्यापारियों में पूरे दिन बेचैनी बनी रही।
सहायक आयुक्त जीएसटी अभिषेक कुमार ने बताया कि नगर के बड़ा बाजार स्थित सिविक मेटल सहित दो फर्मों पर छापामारी की गई। जिसमें 63 लाख रुपये के घुंघरू घंटा आदि माल को बगैर जीएसटी कागजातों के पकड़ा गया। जीएसटी संबंधी कोई कागजात नहीं होने पर माल जब्त कर लिया गया है।
इसके साथ ही जुर्माना की कार्रवाई भी की जाएगी। छापामार टीम में अलीगढ़ एवं एटा जनपद के अधिकारी शामिल रहे। उधर टीम का विरोध करते हुए तमाम लोग एकत्रित हो गए। अधिकांश छोटे व्यवसायियों का आरोप था कि जीएसटी विभाग के अधिकारी सिर्फ छोटे-छोटे व्यवसायियों के विरुद्ध ही कार्रवाई करते हैं। बड़े व्यवसायियों के यहां छापेमारी के नाम पर सिर्फ लीपापोती कर दी जाती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन