{"_id":"60d872f98ebc3e0d927af454","slug":"government-is-making-meaningful-efforts-to-avoid-third-wave-minister-in-charge-etah-news-agr4974761157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से बचाव को सरकार कर रही सार्थक प्रयास: प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से बचाव को सरकार कर रही सार्थक प्रयास: प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
एटा। राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उप्र तथा जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने सदर तहसील क्षेत्र के गांव असरौली में कोविड दवा किटें निगरानी समिति को वितरित कीं। कहा कि तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रदेश सरकार सार्थक प्रयास कर रही है।
असरौली में प्राथमिक विद्यालय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कोरोना से बचाव के लिए निशुल्क औषधि वितरण समारोह में प्रभारी मंत्री पहुंचे। यहां आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभागों द्वारा जनजागरूकता के लिए लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। असरौली, बदरिया, कसेटी, ककरावली, बारथर, दूल्हापुर आदि ग्रामों की निगरानी समिति के सदस्यों को बच्चों को दी जाने वाली कोविड-19 दवाओं की किट वितरित कीं।
जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए शासन की मंशानुसार तैयारियां की जा रही हैं। जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट का कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के सहयोग से ग्रामों में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एमएलसी धर्मवीर प्रजापति, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, जिलाध्यक्ष संदीप जैन, महामंत्री सुशील गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
मन की बात का हुआ प्रसारण
प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। जिसको सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, निगरानी समिति के सदस्यों आदि ने सुना। इस अवसर पर एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीडीओ सुनील कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, एसडीएम सदर अबुल कलाम, सीओ इरफान नासिर खान, राज कुमार सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, बीएसए संजय सिंह, प्रभारी डीपीओ एसपी पांडेय आदि मौजूद रहे।