फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Government ignoring the suffering of farmers : Vajpayee

किसानों की पीड़ा की अनदेखी कर रही राज्य सरकार: वाजपेयी

Tue, 21 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Tue, 21 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया
विज्ञापन
है कि वह प्रदेश के किसानों की पीड़ा की अनदेखी कर रही है। किसानों के साथ यह अन्याय भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार उचित मुआवजा किसानों को नहीं दे रही। प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी पास के ही गांव सैलई में पहुंचे। जहां उन्होंने खेतों में पहुंचकर किसानों से उनका दर्द साझा किया और किसानों से मुआवजे सहायता राशि के बारे में जानकारी की।


लक्ष्मीीकांत वाजपेयी भक्ति कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद किसानों की फसलों का जायजा लेने पहुंच गए। उन्होंने खेत में खड़ी फसल की बाली मसल कर कहा कि जिस गेहूं की बाली में 250 दाने निकलते थे वहां अब सिर्फ 10-20 दाने निकल रहे है। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति का बहुत बड़ा अन्याय है। राज्य सरकार भी किसानों की पीड़ा नहीं सुन रही। श्री वाजपेयी ने पत्रकारों से भी वार्ता की। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने एटीएम लूट रोकने के लिए कड़े प्रावधान किए लेकिन प्रदेश की सपा सरकार ने लखनऊ में एटीएम लूट के तीन माह बाद भी लूट की घटना का खुलासा नहीं हो पाया।

प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं। भूमि अधिग्रहण बिल पर राहुल गांधी के विरोध के सवाल पर कहा कि जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी तो रावर्ड वाड्रा को कई एकड़ जमीन कांग्रेस ने दी वो किस कानून के तहत दी। आजम खां अपनी सरकार से उत्पीड़ित हैं तो वह कहीं जा सकते है।  भूमि अधिग्रहण बिल पूरी तरह से किसानों के लिए लाभदायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed