फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   good governence and poors development in responsiblity of central goverment

सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार: एके शर्मा

Sun, 12 Jun 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
good governence and poors development in responsiblity of central goverment
गरीब कल्याण सभा में बोलते ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण को केंद्र सरकार समर्पित है। वह केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनेश्वर मिश्र सभागार में आयोजित गरीब कल्याण सभा में पहुंचे थे।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री सबसे पहले पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां एमडी दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. अमित किशोर, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। गरीब कल्याण सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम हुआ है। उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता, सेवा, सुशासन, गरीबों के प्रति कल्याण की भावना व विकास कार्यों से किसी की तुलना नहीं की जा सकती। बिना किसी भेदभाव के पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही जनता को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। हमारी बहन, बेटियां, महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। दुनिया में भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। इस मौके पर सांसद राजवीर सिंह, विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, एमएलसी आशीष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed