फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Golmaal: Jigsaw machines running without license

गोलमाल: शहर में बिना लाइसेंस नवीकरण के चल रही अवैध आरामशीन

Sat, 23 Apr 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Golmaal: Jigsaw machines running without license
शहर में संचालित एक आरामशीन।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। वन विभाग की सांठगांठ से गोलमाल चल रहा है। आरामशीन संचालन के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। जिन्हें पूरा करके ही आरामशीन का संचालन किया जा सकता है, लेकिन नियमों को ताक पर रख जिला मुख्यालय पर 20 मशीनें चलाई जा रही हैं, जिनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं है।
विज्ञापन

शहर के अलीगंज मार्ग, किदवई नगर मार्ग, जीटी रोड आदि इलाकों में 20 आरा मशीनें संचालित हैं। इन मशीनों का पिछले दो साल से नवीनीकरण नहीं हुआ है। जबकि विभागीय नियमों के मुताबिक हर साल नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। किदवई नगर स्थित एक आरामशीन संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शहर में चल रही किसी भी आरामशीनों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया है। यहां तक उसने खुद की आरामशीन के लाइसेंस नवीनीकरण न होने की बात कही। वहीं यह भी बताया कि एक आरामशीन तो गलत पते पर अवैध रूप से चलाई जा रही है। पंजीकरण किसी अन्य जगह का है और संचालन किसी दूसरे स्थान पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये हो सकती है कार्रवाई
लाइसेंस के बिना नवीनीकरण आरामशीन संचालन पर कार्रवाई तय की गई है। वन अधिनियम के तहत विभाग ऐसी मशीन को बंद करा सकता है। वहीं लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीनीकरण के लिए कर दी गई है फीस जमा
वन विभाग के वन विद राजेश कुमार चक ने बताया कि शहर में छह मशीन संचालक ऐसे हैं जिनके अभी तक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं आए हैं। वहीं शेष 14 संचालकों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन आ चुके हैं। जिनकी नवीनीकरण प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed