फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl commits suicide by hanging after photo with young man goes viral

Etah News: युवक संग फोटो वायरल होने पर युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 21 Jun 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging after photo with young man goes viral
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार एक युवक ने उसके संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसे देखने के बाद परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार की देर शाम अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके चाचा ने बताया कि घर पर कोई नहीं था तभी उसने फंदा लगा लिया। इसका बड़ा भाई बीमारी की वजह से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जहां उसका उपचार चल रहा है। शुक्रवार को घर पर जब कोई नहीं था तो यह अपने कमरे में गई और दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। जब तक हम लोगों को जानकारी हुई और उसको फंदे से उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अलीगंज शुधांशु शेखर ने बताया कि परिजन के अनुसार गांव के ही एक लड़के ने युवती के साथ का एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल किया था। बताया गया है कि जिससे आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया है। तहरीर प्राप्त हो गए है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed