फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ghungroo Ghanti traders strike in jalesar

UP: घुंघरू-घंटी कारोबारियों की हड़ताल...जीएसटी विभाग की छापेमारी से आक्रोश, रोज 15 करोड़ का नुकसान

Mon, 14 Jul 2025 08:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 14 Jul 2025 08:48 PM IST
सार

कारोबारियों और कारीगरों व श्रमिकों ने विधायक संजीव दिवाकर को उनके आवास पर और तहसील पहुंचकर एसडीएम भावना विमल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपे। जीएसटी की छापेमारी पर आक्रोश जताया।
 

विज्ञापन
Ghungroo Ghanti traders strike in jalesar
ज्ञापन साैंपते कारोबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जलेसर में घुंघरू-घंटी कारोबारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी कर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। हड़ताल के चलते रोजाना करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सभी कारोबारियों, कारीगरों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक और एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


नगर में छोटी-बड़ी करीब 3000 इकाइयां हैं, जहां पीतल के घुंघरू-घंटे, घंटी व अन्य उत्पाद बनाए जाने का काम चलता है। उद्यमियों के अलावा इन इकाइयों से करीब 10 हजार लोग जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में कई पीतल कारोबारियों पर जीएसटी छापेमारी कर चुकी है। कारोबारियों का आरोप है कि केवल आर्थिक उत्पीड़न के लिए यह कार्रवाई की जाती हैं। इसके विरोध में उन्होंने रविवार से बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया। सोमवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रही। कारोबारियों के मुताबिक कामबंदी से 15 करोड़ रुपये रोजाना का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को कारोबारियों और कारीगरों व श्रमिकों ने विधायक संजीव दिवाकर को उनके आवास पर और तहसील पहुंचकर एसडीएम भावना विमल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया कि जीएसटी के अधिकारियों की छापामार कार्रवाई से वह लोग परेशान हैं। चोरी न मिलने पर भी बार-बार छापा मारकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। काम बंद होने से तीन हजार भट्ठियां ठंडी पड़ी हैं और क्षेत्र के दस हजार मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। विधायक संजीव दिवाकर ने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed