फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ghungroo-Ghanta traders' strike continues, memorandum submitted to Union Minister and DM

Etah News: घुंघरू-घंटा व्यापारियों की हड़ताल जारी, केंद्रीय मंत्री और डीएम को सौंपे ज्ञापन

Tue, 15 Jul 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 15 Jul 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ghungroo-Ghanta traders' strike continues, memorandum submitted to Union Minister and DM
एटा में डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी नेता, साथ में विधायक सदर व विधायक जलेसर।  - फोटो : एटा में डीएम को ज्ञापन देते व्यापारी नेता, साथ में विधायक सदर व विधायक जलेसर।
जलेसर। नगर के घुंघरू-घंटा व्यापारियों, कारीगरों की हड़ताल मंगलवार को तीसरे दिन जारी रही। जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी कर परेशान किए जाने का आरोप व्यापारी लगा रहे हैं। मंगलवार को आगरा में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और एटा में जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

घुंघरू-घंटी व्यापारियों ने आगरा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से आगरा के बल्केश्वर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मुलाकात कर समस्या बताई। जीएसटी अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री ने मामले में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्त सुरक्षा सिंह कटिहार से बात की तथा व्यापारियों की समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रांत सचिव वैश्य एकता परिषद हरीश वार्ष्णेय, आदित्य मित्तल, आशीष गुप्ता, अर्चित अग्रवाल, अर्पित बंसल, शुभम बंसल, आशीष मित्तल, अब्दुल कलाम अंसारी, रसीद अंसारी आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके बाद व्यापारी और कारीगर उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के कैंप कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम उन्हें ज्ञापन सौंपा। जीएसटी विभाग की कार्रवाई को उत्पीड़न बताते हुए तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ में विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक जलेसर संजीव दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पालिकाध्यक्ष पति संजीव वर्मा सहित व्यापारी नेता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी आदित्य मित्तल ने कहा जीएसटी विभाग कई महीनों से घरों में घुस-घुसकर छापेमारी कर रहा है जिससे हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। जब घुंघरू-घंटे बिक्री के लिए बाहर जाते हैं तो गाड़ियां रोककर उनके दस्तावेज और माल की जांच की जा सकती है। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यदि यह उत्पीड़न नहीं रुका तो उनका संगठन प्रदेश स्तर पर जीएसटी विभाग के विरुद्ध आंदोलन करेगा। जलेसर का व्यापारी हमेशा सरकार के साथ खड़ा रहा है और कोई भी जीएसटी चोरी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed