{"_id":"6691738286be17836204300b","slug":"gharati-barati-clash-over-dancing-on-dj-10-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-119642-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीजे पर डांस को लेकर घराती-बराती भिड़े, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीजे पर डांस को लेकर घराती-बराती भिड़े, 10 घायल
Fri, 12 Jul 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र में एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस को लेकर घराती व बराती भिड़ गए। इसके बाद हाथापाई हुई और लाठी-डंडे भी चल गए। घटना में कन्या पक्ष के 6 व वर पक्ष के 4 लोग घायल हो गए। इनका मेडिकल कराया गया है।
सतीश चंद्र निवासी कृष्ण नगर गली नंबर 2 पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसने अपनी बेटी पिंकी की शादी सचिन निवासी मोहल्ला बोहरान कस्बा व थाना निधौली कला के साथ तय की थी। 11 जुलाई को कस्बा स्थित बनवारी लाल धर्मशाला में विवाह समारोह चल रहा था। बृहस्पतिवार रात लगभग 9 बजे डीजे पर नाचने को लेकर झगड़ा हो गया। शोर-शराबा सुनकर मेरा साला राजू उर्फ राजीव कुमार बचाव के लिए पहुंचा। तो उन लोगों ने राजू, कुलदीप, मंगली, अमन, शिवा, रवि और प्रियंका को भी बेरहमी से पीटा।
वहीं वर पक्ष के अभिजल गोस्वामी, दूल्हा सचिन व उसका बहनोई बल्लू और संजू घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। थाना प्रभारी निधौली कलां विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।