{"_id":"46d1931ac9cb38345c6b48d61c00ac9e","slug":"ganpati-procession-devoties-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाल की महक और गणपति जयकारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाल की महक और गणपति जयकारों से गूंजा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति बप्पा मोरया के जयकारे और आकर्षक झांकियों के साथ गणेश जी की विसर्जन यात्रा शहर में निकाली गई। महाराष्ट्र से आए बैंड की धुन पर सभी झूम रहे थे। वहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। युवाओं की टोली ने 20 फुट ऊंची रखी मटकी को फोड़कर 21 सौ रुपये का इनाम भी जीता। बाद में श्रद्धालुओं ने कछला गंगाजी में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित की।
सराफा व्यवसायी संघ और मराठा गलाई एसोसिएशन ने घंटाघर स्थित मंदिर के बाहर गणेश प्रतिमा विसर्जित कराई। गणपति की सात फुट ऊंची प्रतिमा महाराष्ट्र से मंगाई गई थी। बुधवार को गणेश विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। महाराष्ट्र से बैंड भी बुलाया गया। घंटाघर से शुरू हुई शोभायात्रा वली मोहम्मद चौराहा, रेवाड़ी मोहल्ला, नन्नूमल चौराहा, ठंडी सड़क, जीटी रोड होते हुए रामदरबार पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालु एक-दूसरे पर अबीर गुलाल की बौछार करते हुए चल रहे थे। इससे पहले मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई, जिसे आशीष एंड पार्टी ने जीता। इस मौके पर अमित चौहान, आनंद चौहान, संतोष, वीरेंद्र राठौर, सुरेश आदि मौजूद थे।
संघ कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिमा विसर्जन
अवागढ़। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने गणेश सेवा सदन में विराजमानप्रतिमा का विसर्जन बुधवार सुबह वैदिक मंत्रोचार के साथ एटा रोड स्थित हजारा नहर में किया गया। बाइक पर सवार होकर गणेश सेवा सदन से लोहा मंडी, अखाड़ा चौराहा, बारहद्वारी, कोतवाली, बाईपास होते हुए हजारा नहर पर पहुंचे, जहां नहर में पूजा पाठ के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर चोखेलाल गुप्ता, गणेश वाष्र्णेय, पंकज गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, सुभाष शर्मा, दीपक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सुंदरकांड पाठ के साथ निकाली हनुमान जी की झांकी
सराय अगहत। कस्बा के रामदरबार मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत मंगलवार रात सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस दौरान हनुमान जी की झांकी निकाली गई। सुबह श्रीराम वनवास की कथा का वाचन किया गया। आचार्य यशवीर दीक्षित ने कथा का वर्णन कर सभी को भावविभोर कर दिया। गुरुवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा पूरे कस्बा में घूमकर काली नदी पर पहुंचेगी, जहां मूर्ति विसर्जित की जाएगी। इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। मेन चौराहा पर कार्यक्रम होने के चलते बाजार बंद रहेगा। 21 फुट ऊंची मटकी को रखा गया है। इसमें पांच टीमें भाग ले रही हैं। जीतने वाली टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर पंकज वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, मदनलाल गुप्ता, सुरेशचंद्र दीक्षित, संदीप जैन आदि मौजूद थे।