{"_id":"5829e6964f1c1be0438fe15d","slug":"ganga-maiya-ke-jayakaaron-se-goonje-ghaat-aur-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा मैया के जयकारों से गूंजे घाट और मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा मैया के जयकारों से गूंजे घाट और मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
मेला ककोड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गंगा घाटों पर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धा का सैलाब नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से सायं तक हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए स्नान किया। गंगा घाटों पर श्रद्धा का अनूठा सैलाब देखने को मिल रहा था। सर्वाधिक रौनक मेला ककोड़ा के गंगा घाटों पर थी।
गंगा की भक्ति लोगों के बीच जबरदस्त नजर आ रही थी। कोई गंगा का दूध से अभिषेक कर रहा था तो कोई गंगा को भोग अर्पित कर रहा था। वहीं कई श्रद्धालुओं की टोलियां गंगा मैया की पहरावनी करती नजर आ रहीं थीं। श्रद्धालुओं के द्वारा गंगा में दीप दान भी दिया जा रहा था। जगह जगह ग्रामीण महिलाओं की टोली ढोल मजीरों की थाप पर गंगा भक्ति के लोक गीतों का गायन कर रहीं थीं। देर सायं गंगा मां की महा आरती विद्वान पुरोहितों के द्वारा की गई। उस महा आरती के दृश्य को देखकर भक्त रोमांचित होते हुए भक्ति भाव में डूबे हुए थे। गंगा स्नान के दौरान बच्चे और युवक मौज मस्ती करने से नहीं चूक रहे थे। वहीं कछला गंगा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे। पूर्व संध्या से ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह के समय भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचे और गंगा के जयकारों के बीच गंगा स्नान किया। पटियाली, गंजडुंडवारा के कादरगंज गंगा घाट पर श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिल रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान का अनूठा संगम नजर आ रहा था।