फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ganga ghaat par lage har-har gange ke jayakaare

गंगा घाट पर लगे हर-हर गंगे के जयकारे

Mon, 20 Jun 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Mon, 20 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
ganga ghaat par lage har-har gange ke jayakaare
ज्येष्ठ पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान किया। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। निर्धनों को दान दक्षिणा भी श्रद्धालुओं के द्वारा दी गई। 
विज्ञापन

जिले के लहरा, हर की पौड़ी, कछला, इस्माइलपुर, कादरगंज, शहवाजपुर आदि घाटों पर श्रद्धालु अलसुबह पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर गंगा मइया की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु घाटों पर बने प्राचीन मंदिरों एवं आश्रमों पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। घंटे घड़ियालों की आवाज के बीच गंगा मईया के जयकारे वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। गंगा घाटों पर मुंडन संस्कार भी संपन्न हुए। धार्मिक कार्यक्रम भी मंदिरों पर संपन्न हुए। कई श्रद्धालुओं ने पितृ शांति भी कराई। अल सुबह से शुरू हुआ स्नान पूजा पाठ का क्रम देर सांय तक अनवरत रूप से जारी रहा। तीर्थनगरी के गंगाघाटों पर भी स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया और सूर्यदेव को अर्घ्य देकर प्रसाद बांटा। पूजन के बाद श्रद्धालु भगवत भजन गुनगुनाते हुए हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर परिक्रमा मार्ग में बैठे साधु संतों व निर्धनों को भोजन व वस्त्र दान किए। तीर्थनगरी के मंदिरों में दर्शनकर श्रद्धालुओं ने देवों से अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा। वाराह मंदिर, बालाजी दरबार, सोमेश्वर, बटुकनाथ, योगेश्वर, द्वारिकाधीश, पंचमहाशक्ति, मानस मंदिर आदि मंदिरों में देवदर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। 
विज्ञापन


जाम से परेशान रहे श्रद्धालु
कासगंज। ज्येष्ठ पूर्णिमा के गंगा स्नान पर्व के मौके पर वाहनों के दबाव के चलते यातायात व्यवस्था बदहाल हो गई। दिन भर जाम के हालात बनते बिगड़ते रहे। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के चलते श्रद्धालु एवं अन्य लोगों को भी काफी मुसीबतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में बाहर के श्रद्धालु अपने निजी वाहनों के साथ गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान पर्व को देखते हुए अन्य मार्गों पर चलने वाले डग्गेमार वाहनों के संचालकों ने भी कछला सोरों मार्ग पर अपने वाहनों को लगा दिया। जिससे मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जाम लग जाने पर पुलिस कर्मी एवं ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी जाम खुलवाने को प्रयासरत देखे गए। परिवहन विभाग भी गंगा स्नान पर्व के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं नहीं कर पाया। परिवहन विभाग के द्वारा कछला मार्ग पर आधा दर्जन अतिरिक्त बसों को लगाने की व्यवस्था निर्धारित की गई थी, लेकिन यह व्यवस्था भी फेल नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed