फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gang rape

आरोपियों की वारदात से दहशत में थी किशोरी

Sun, 10 May 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gang rape
एटा। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने नाबालिग भाई की हत्या उसके सामने ही कर दी थी। साथ ही उन्होंने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वह दहशत में आ गई। जब शनिवार को माता-पिता बाहर से काम कर लौटे तो उन्हें बेटा मृत मिला। यह देखकर वे घबरा गए।
विज्ञापन

इस दौरान पूछने पर बेटी ने उन्हें आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर, पुलिस अब नाबालिग के शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को माता-पिता ने घर में पड़े बेटा का शव देखा तो आंखों को यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद भी स्वाभाविक मौत समझकर चंद लोगों के साथ मिलकर शव को दफना दिया। इसके बाद बहन की जब हिम्मत जागी तो उसने भाई की हत्या की दास्तां परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजन तुरंत ही थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बातें बताई। पुलिस को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दबिश देना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया है कि बच्चे का शव दफना दिया गया था। शनिवार को तहरीर दी गई। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। डीएम के आदेश पर शव को जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी
अभी तक मेरे पास इस संबंध में कोई भी पीड़ित मिलने नहीं आया है। आज मेरा दिन भर रेलवे स्टेशन पर श्रमिकों के आने की वजह से बीत गया। अब कार्यालय में पता करता हूूं। यदि कोई इस तरह का मामला है और पीड़ित शिकायत लेकर आएगा तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -सुखलाल भारती, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed