फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganacharya Virag Sagar Maharaj's auspicious entry today, decorated city

गणाचार्य विराग सागर महाराज का मंगल प्रवेश आज, सजाया शहर

Wed, 14 Jul 2021 05:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Ganacharya Virag Sagar Maharaj's auspicious entry today, decorated city
एटा। शहर में बृहस्पतिवार को गणाचार्य विराग सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश होगा। सुबह 7 बजे उनकी अगवानी की जाएगी। पहली बार जिले में 60 पिच्छिकाधारी साधु-साध्वियों संग किसी जैन मुनि का आगमन हो रहा है। उनके स्वागत की तैयारी में जैन समाज के लोग बुधवार को दिन भर जुटे रहे। शहर में कई जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। बड़े जैन मंदिर को सजाया गया है।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पदमावती पुरवाल पंचायत के महामंत्री आनंद जैन ने बताया कि आचार्य श्री 108 विमल सागर महाराज के शिष्य और आचार्य श्री 108 विमर्श सागर महाराज के गुरुजी गणाचार्य 108 विराग सागर महामुनिराज के उत्तर प्रदेश में अब तक दो चातुर्मास हुए हैं। इससे पहले उन्होंने ललितपुर और गाजियाबाद में चातुर्मास किया था। अलीगढ़ मंडल में पहली बार उनका मंगल प्रवेश हो रहा है। इसे लेकर पूरे जैन समाज में काफी उत्साह है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चातुर्मास वर्षा योग करते हुए लगभग पांच महीने तक महाराज बड़े जैन मंदिर में प्रवास करेंगे। 24 जुलाई को कलश स्थापना, 25 जुलाई को वीरशासन जयंती, 15 अगस्त को पार्श्वनाथ भगवान का निर्माण लाडू सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और आयोजन किए जाएंगे। चातुर्मास के बाद पंचकल्याणक महोत्सव भी होगा। महामंत्री ने बताया कि महामुनिराज अब तक 425 मुनियों को दीक्षित कर चुके हैं। बुधवार को वह निधौली कलां पहुंच चुके हैं, बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे यहां शहर में उनका मंगल प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed