{"_id":"65b000cce2dace7e9b004dea","slug":"game-of-greed-in-exhibition-children-and-teenagers-getting-trapped-in-it-etah-news-c-163-1-eta1001-11781-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रदर्शनी में लालच का खेल, चक्कर में फंस रहे बालक और किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रदर्शनी में लालच का खेल, चक्कर में फंस रहे बालक और किशोर
Tue, 23 Jan 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का आयोजन चल रहा है। विभिन्न प्रकार के झूले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा यहां लालच का खेल भी चल रहा है। जिसमें फंसकर बालक और किशोर ठगी के शिकार हो रहे हैं।
प्रदर्शनी देखने पहुंचे मोहित ने बताया कि यहां एक लालच का खेल भी चल रहा है। जिसके तहत लोगों की धनहानि हो रही है। एक तरह से ये मनोरंजन कम जुए की दुकान अधिक लगती है। जिसका शिकार ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले बच्चे, किशोर व युवा हो रहे हैं। एक दुकान पर एक बोर्ड में कई खाने बने हुए हैं। इन पर कुछ अंक लिखे हुए हैं। इनमें गेंद डालने पर जो योग बनता है उसके आधार पर इनाम दिया जा रहा है। एक बार खेलने का शुल्क 50 रुपये है। यहां जो इनाम दिया जा रहा है उसके लिए अंकों का योग सहजता से नहीं बनता। जिसके चलते खेलने वाले लोग हाथ मलते रहे जाते हैं।
मेला देखने पहुंची आराधना ने बताया कि दुकान पर कुछ गिलासों का पिरामिड रखा हुआ है। इसको एक फुटबॉल के माध्यम से गिराना है। सारे गिलास एक साथ गिरने पर ही इनाम दिया जाता है। इसका भी एक बार खेलने का शुल्क 50 रुपये है। यहां भी किसी को कुछ हाथ नहीं लगता। इसके बराबर में एक और दुकान लगी हुई है, बांस की एक गोलाकार आकृति है। सामने एक तख्ती पर कुछ इनाम की वस्तुएं रखी हैं। गोला फेंकने पर जो वस्तु फसेगी, वही मिलेगी। 50 रुपये के शुल्क में 6 बार मौका मिलता है। एक बार भी खेलने वाले का गोला किसी वस्तु पर नहीं गिरता। जिसके बाद खेलने वाले व्यक्ति खुद को ठगा महसूस करता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। पता करेंगे, अगर कुछ गलत हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। - आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन