फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Galla Mandi strike until noon , then begin work

गल्ला मंडी में दोपहर तक हड़ताल, फिर काम शुरू

Fri, 08 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा
ब्यूरो, अमर उजाला, एटा Updated Fri, 08 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
गल्ला मंडी के आढ़तियों की शुक्रवार को हड़ताल रही। आढ़तियों ने विरोध-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। हालांकि  दोपहर बाद एसडीएम सदर ने मंडी पहुंच व्यापारियों को समझा बुझाकर हड़ताल खत्म करा दी। हड़ताल के चलते किसान मंडी में गल्ला लेकर भटकते हुए दिखाई दिए, लेकिन दोपहर बाद गेहूं की खरीद शुरू की।
विज्ञापन



शुक्रवार को मंडी व्यापारियों और एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह के बीच बातचीत हुई। एसडीएम ने कहा व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। गुरुवार को एसडीएम के मंडी समिति पहुंचकर गल्ला व्यापारियों के स्टॉक रजिस्टर चेक करने से व्यापारी आक्रोशित थे।
विज्ञापन

इधर किसान जानकारी के अभाव में अपना गल्ला लेकर मंडी पहुंचने लगे।

मंडी में हड़ताल शुरू होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और एसडीएम गल्ला व्यापारियों से वार्ता करने मंडी पहुंचे। जहां उन्होंने मंडी व्यापारियों को समझा बुझाकर हड़ताल बंद कराई। वार्ता के दौरान खाद्यान व्यापार के अध्यक्ष हरीश गुप्ता, महामंत्री पुष्पेंद्र यादव, सतीशचंद्र गुप्ता, आनंद यादव, रामखिलाड़ी यादव, ग्रीश वर्मा, सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके चलते शुरू हुई थी हड़ताल
मंडी में सरकारी गेहूं खरीद के लिए छह गल्ला व्यापारियों को प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी किया गया। जिनके स्टॉक आदि को चेक करने के लिए एसडीएम ने व्यापारियों से स्टॉक रजिस्टर आदि की मांग की थी। इसके बाद मंडी के व्यापारियों के बीच अफवाह उड़ी एसडीएम द्वारा गल्ला व्यापारियों के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। जबकि एसडीएम ने बताया कि यह रूटीन की प्रक्रिया है, जो उनके द्वारा मंडी में हर रोज की जा सकती है।



दोपहर तक भटकते रहे किसान
हड़ताल के चलते दुकानें बद रहीं। इससे किसान अपना गल्ला लेकर मंडी में भटकते नजर आए। सकीट क्षेत्र के किसान रविंद्र सिंह ने बताया कि मंडी में हड़ताल के चलते सुबह से उनका गल्ला नहीं बिका है। किसान फसलों की बर्बादी को लेकर पहले से परेशान हैं। इसके बाद उन पर गल्ला व्यापारियों की हड़ताल भारी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed