फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gajendra Singh made ??his energetic speech recognition

गजेंद्र सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण से बनाई थी पहचान

Thu, 23 Apr 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Thu, 23 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gajendra Singh made ??his energetic speech recognition
‘क्षत्रिय एक जाति नहीं, वरन समाज के लिए जीने-मरने का जज्बा है। दूसरों के
विज्ञापन
लिए जान की बाजी लगाने वाला ही सच्चा क्षत्रिय होता है। पूर्वजों का बलिदान हमारी प्रेरणा है।’ गत विजयादशमी पर महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में आयोजित वार्षिक शस्त्र पूजन और क्षत्रिय सम्मेलन में अतिथि के रूप में गजेंद्र सिंह ने ये ओजस्वी भाषण दिया था। इस पर काफी तालियां बजी थीं।



बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान फांसी लगाकर जान देने वाले गजेंद्र सिंह एटा जिले के लोगों के चहेते रहे हैं। हर वर्ष विजयदशमी पर होने वाले क्षत्रिय सम्मेलन में उनके भाषण को सुनने लोग आते थे। बुधवार को उनके निधन के बाद स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दुख जताया। क्षत्रिय नेता गजेंद्र सिंह, सुनील सोलंकी ने कहा कि समाज ने एक जोशीला नेता खो दिया है। वक्ताओं ने आप के नेताओं पर गजेंद्र सिंह को उकसाने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध अभियोग दर्ज करने की मांग की है। दुख जताने वालों में कैलाश पुंढीर, उमेश पुंढीर, प्रभात चौहान, संजय सोलंकी, सुधीर चौहान, यशवीर सिंह, निशांत पुंढीर, धर्मेद्र चौहान, सुधीर राघव, गुड्डू चौहान, सुमित कुमार आदि हैं।


आकर्षक पगड़ी थी पहचान
आकर्षक पगड़ी गजेंद्र सिंह की पहचान थी। मंच पर वह सबसे अलग दिखते थे। स्थानीय युवा उनकी पगड़ी के प्रशंसक थे। कुछ लोगों ने तो उनसे पगड़ी बांघना सीखने की भी पहल की थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वे राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर होने वाली पगड़ी प्रतियोगिताओं में कई बार पुरस्कृत भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed