फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   gaanv kee lonee mein taalaab kee bhoomi se hataaya kabja

गांव किलोनी में तालाब की भूमि से हटवाया कब्जा

Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
gaanv kee lonee mein taalaab kee bhoomi se hataaya kabja
तालाब की भूमि से हटवाया कब्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्राम किलोनी में पूर्व प्रधान द्वारा किए गए कब्जे को तहसील प्रशासन ने हटावा दिया। जबकि सुनरपुरा में कब्जा धारकों को एक सप्ताह में कब्जा हटा लेने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

 ग्राम किलोनी में तहसील प्रशासन ने रविवार को तालाब की भूमि से अवैध कब्जे को हटवा दिया।  तहसीलदार एके सिंह के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों ने पुलिस की मदद से कार्रवाई की। पूर्व प्रधान श्रीनिवास ने गाटा संख्या 69 तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ब्रजेश कुमार, लेखपाल रामरतन सिंह, सोवेद्र बाबू, राकेश कुमार, नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत हथौडावन के मजरा सुनरपुरा में ग्राम समाज के तालाब पर गांव के ही महावीर पुत्र झंडी सिंह, राजेश पुत्र रामवली, बबलू सिंह पुत्र राममूर्ति, रामनाथ पुत्र देव सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुराज ने कब्जा कर लिया। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान रेखा देवी ने प्रशासनिक अधिकारियों से की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने नोटिस जारी किया। नोटिस न लेने पर एक सप्ताह में कब्जा हटाने की चेतावनी का नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed