{"_id":"65be7f6c2f071d2ad509a126","slug":"from-electricity-bill-waiver-to-loan-waiver-farmers-have-hope-etah-news-c-163-1-eta1001-112152-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिजली बिल माफी से लेकर कर्ज माफी तक किसानों को आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिजली बिल माफी से लेकर कर्ज माफी तक किसानों को आस
Sat, 03 Feb 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। केंद्र के अंतरिम बजट के बाद अब 5 फरवरी को उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। इससे किसानों को काफी उम्मीद है। सरकार की ओर से सिंचाई के लिए बिजली बिल माफ करने घोषणा के बाद भी लगातार बिल आ रहा है। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। कई किसानों ने तो एकमुश्त समाधान योजना में बकाया धनराशि जमा तक कर दी। कर्जमाफी को लेकर भी आस लगाए बैठे हैं। इसके अलावा यूपी सरकार की कई योजनाएं ऐसी हैं जो धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं।
बहुत से किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। जिसकी वजह से वह प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। वह चाहते हैं कि 5 लाख रुपये तक के ऋण को सरकार की ओर से माफ किया जाए। इसके साथ ही डीएपी व यूरिया पर राज्य सरकार भी सब्सिडी दे, जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके। सबमर्सिबल का बिल माफ करने की बात कही गई थी। मगर आज तक किसानों के बिल आ रहे हैं। नए बिजली मीटर भी लगाए जा रहे हैं। जिसके चलते किसान डरकर बिल जमा कर रहे हैं।