फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fraud: Someone's name in wheat purchase, someone else's land

फर्जीवाड़ा: गेहूं खरीद में नाम किसी का, जमीन किसी और की

Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fraud: Someone's name in wheat purchase, someone else's land
एटा। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर गड़बड़ियों की शिकायतें शुरू से ही बनी हुई हैं। तहसील सदर क्षेत्र में ककरावली केंद्र पर जांच के दौरान गड़बड़ी उजागर हुई है। यहां खरीद के दौरान नाम किसी के दर्ज किए गए, जबकि जमीन किसी और की थी। विपणन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही अन्य क्रय केंद्रों का भी रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी नंद किशोर ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहित पीसीएफ के जिला प्रबंधक को पत्र भेजा है। बताया कि साधन सहकारी समिति ककरावली को लेकर शिकायतें मिलीं कि ऐसे कृषकों से गेहूं की खरीद की जा रही है, जिनके पास न तो भूमि है और न ही उनका नाम किसी रकबे में दर्ज है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को वह केंद्र पर पहुंचे। केंद्र प्रभारी से गेहूं खरीद के प्रपत्र मांगे, तो प्रभारी ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद वह वापस आ गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए दस नामों का विवरण रजिस्ट्रेशन पोर्टल से प्राप्त किया। इस दौरान पाया गया कि रजिस्ट्रेशन जिन नामों से किए गए हैं, उनके नाम जमीन है ही नहीं। जमीन किसी और की है। दूसरे नाम से फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि यह सब केंद्र प्रभारी, सचिव व बिचौलिए के आपसी सहयोग से किया जा रहा है। इसी प्रकार बटाईदार से लिए जाने वाले निर्धारित प्रपत्र भी केंद्र प्रभारी द्वारा नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed