{"_id":"60159e2d8ebc3e33be25314e","slug":"four-underpasses-to-be-built-on-etah-barahan-railway-line-etah-news-agr4785978129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा-बरहन रेलवे लाइन पर बनेंगे चार अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा-बरहन रेलवे लाइन पर बनेंगे चार अंडरपास
विज्ञापन
अंडर पास के लिए चिंन्हित जगह ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। एटा-बरहन रेलवे लाइन पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे चार अंडरपास का निर्माण कराएगी। चार अंडरपास करीब 14 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे। इसके लिए रेलवे विभाग ने डीएम से अनुमति ली है।
एटा से बरहन रेलवे लाइन पर कई जगहों पर रेलवे क्रॉसिंग हैं। वाहन और मालगाड़ी के गुजरते समय फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
वर्तमान में एटा से बरहन रेलवे लाइन पर 17 अंडरपास बने हैं लेकिन अब रेलवे ने इस लाइन पर चार अंडरपास और बनवाने का निर्णय लिया है। इनमें से एक अंडरपास शहर में रेलवे रोड स्थित क्रॉसिंग पर भी बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने जिलाधिकारी सुखलाल भारती से अनुमति ले ली है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
------------------------------
अंडरपास निर्माण के दौरान रूट होगा डायवर्ट
वरिष्ठ खंड अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे रोड स्थित क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण के दौरान रूट को डायवर्ट किया जाएगा। रेलवे रोड से कासंगज रोड पर निकलने वाले वाहनों को जीटी रोड स्थित रेलवे पुल से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
------------------------------
मालगोदाम के पास बनाए जाएंगे आवास
वरिष्ठ खंड अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अंडरपास के अलावा स्टेशन के पास पुराने गोदाम के पास आवास का निर्माण किया जाएगा। यहां अधिकारियों के लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी।
-----------------------------
यहां पर बनाए जाएंगे अंडरपास:
एटा-कासगंज मार्ग, अवागढ़ वीरनगर, इसौली जलेसर सिटी, कोसमा जलेसर सिटी।
------------------------------
एटा बरहन रेलवे लाइन पर चार अंडरपास का निर्माण करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ खंड अभियंता