{"_id":"664f7efbf3c4f905b5044461","slug":"four-killed-in-collision-between-two-bikes-etah-news-c-163-1-eta1001-117285-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो बाइक की भिड़ंत में चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो बाइक की भिड़ंत में चार की मौत
Thu, 23 May 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 23 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता व दो बेटों सहित दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गुमानपुर निवासी महावीर सिंह (35) अपने दो पुत्र पीयूष (7) और यश (5) के साथ ही पत्नी नीरज के साथ बाइक से ससुराल नगला रंजीत जसराना से वापस आ रहे थे। बृहस्पतिवार शाम वह बाकलपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार छह लोग दूर जा गिरे। राहगीरों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने गुमानपुर निवासी महावीर सिंह, पीयूष व यश को मृत बता दिया।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार जलेसर के महावीरगंज निवासी ललित को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नीरज को आगरा रेफर किया गया है। फफाेतू निवासी राजा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चारों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार मेडिकल कॉलेज पहुंची और पीड़ितों से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी सकीट संजय सिंह ने बताया दो बाइकों की भिड़ंत में चार की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए हैं।