फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Former thana incharge filed report of attack against his wife in Etah

UP: पूर्व थाना प्रभारी ने पत्नी के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट...तो उन पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध और पीटने का आरोप

Sat, 25 Nov 2023 08:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 08:34 PM IST
सार

एटा के जसरथपुर थाने के पूर्व थाना प्रभारी ने पत्नी के खिलाफ हमला करने का रिपोर्ट लिखाई है। तो वहीं पत्नी ने उन पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध और पीटने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Former thana incharge filed report of attack against his wife in Etah
woman demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में अपने ही अधिकारियों ने जब बात नहीं सुनी तो जसरथपुर थाने के एक पूर्व थाना प्रभारी ने अदालत के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी को आरोपित कर जानलेवा हमला करने और जेवरात चोरी करके ले जाने का आरोप लगाया है। जबकि पत्नी पूर्व थाना प्रभारी के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध होने, विरोध करने पर पीटने का आरोप लगाती रही है।

विज्ञापन


जसरथपुर थाने के पूर्व थाना प्रभारी श्रवण कुमार निगम ने अपनी पत्नी एकता श्रीवास्तव, सास कविता श्रीवास्तव और पत्नी के भाई किशोर व संदीप श्रीवास्तव निवासीगण डिफेंस कॉलोनी फुलवरिया कैंट, वाराणसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एकता के साथ 9 फरवरी 2019 को उसकी शादी हुई थी। एकता की मां कविता तलाकशुदा महिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के भाइयों ने समाज में किया बेइज्जत... तो ट्रेन के आगे कूद गया प्रेमी, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के द्वारा आर्थिक सहयोग करने के लिए उस पर दबाव बनाया जाता था, मना करने पर क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जाता था। एक दिन जेवरात आदि सामान लेकर पत्नी अपनी मायके चली गई। बताया कि मेरी जून 2022 में थाना प्रभारी जसरथपुर पर तैनाती हुई और आवासीय परिसर में ही पत्नी के साथ रहने लगा।


आरोप है कि एक अक्तूबर 2022 को डयूटी से आवास पर आया तो पत्नी ने दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाकर उसके साथ गृहकलह शुरू कर दी और डंडे से पिटाई की। रसोई से चाकू ले आई, बीच बचाव में पत्नी को भी चोटें आई। जबकि पांच अक्तूबर को मैं एक्स-रे कराने के लिए जिला मुख्यालय गया था। 

यह भी पढ़ेंः- Firozabad: लॉज में रुके एमआर की मौत, शव लेकर मालिक पहुंचा अस्पताल; पुलिस मामले की जांच में जुटी

इसी समय सास व साले आए और दूसरी चाबी से अलमारी का ताला खोला। एक चेन, चार अंगूठी और 70 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गए। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed