फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   father filed case against six including his girlfriend brothers In case of suicide of young man in Firozabad

UP: प्रेमिका के भाइयों ने समाज में किया बेइज्जत... तो ट्रेन के आगे कूद गया प्रेमी, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 25 Nov 2023 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 07:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद में प्रेमिका के भाइयों ने समाज में बेइज्जत किया तो प्रेमी ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। पिता ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
father filed case against six including his girlfriend brothers In case of suicide of young man in Firozabad
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पैंसेजर ट्रेन के सामने कूदकर सौरभ ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में उसके पिता ने प्रमिका के भाइयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि आरोपियों ने बेटे को भयभीत किया और बेइज्जत करके आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के भूडा भरथरा की है।

विज्ञापन


बीती 13 नवंबर को फर्रुखाबाद पैसेंजर के आगे की जाली पर शव फंसा मिला। ग्रामीणों ने देखा तो भूडा भरथरा पर ट्रेन को रुकवाया। शव की पहचान सौरभ पुत्र बंगाली बाबू निवासी नगला मदारी के रूप में हुई। अब सौरभ के पिता ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: स्कूल बस ने तीन साल के मासूम को कुचला... दर्दनाक मौत, शव को रखकर लोगों ने काटा हंगामा; पुलिस मौके पर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका बेटा गुराऊ की एक लड़की से बात करता था। 12 नवंबर को उससे मिलने युवती ट्यूबवेल पर आई थी। वहां उसके भाई नवीन, प्रवीन, बाबी, सनी, सौरभ पुत्रगण नेत्रपाल व कन्हैया पुत्र प्रेम ने सौरभ के साथ मारपीट की। समाज के सामने उसकी बेइज्जती की। इसके चलते भयभीत और लज्जित होकर वह ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed