फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Forest department team arrived to stop felling of trees, surrounded, indecency

Etah News: पेड़ों का कटान रोकने पहुंची वन विभाग की टीम का घेराव, अभद्रता

Sun, 19 May 2024 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Forest department team arrived to stop felling of trees, surrounded, indecency
जलेसर। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव महापुर में दो दिन पहले पेड़ों का कटान होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद कटान चलता रहा। सूचना पर वन विभाग की टीम शुक्रवार शाम को गांव में पहुंची। लकड़ी माफिया सहित 70 लोगों ने टीम को घेर लिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी से अभद्रता करते हुए उनकी गाड़ी के टायर फाड़ दिए। टीम के घिरे होने की सूचना पर तीन थानों का पुलिस बल बचाव के लिए भेजा गया। लकड़ी माफिया सहित 30 नामजद व 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय वनाधिकारी जलेसर अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि महापुर में रीता देवी के खेत में 93 यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटा गया। 54 पेड़ों का कटान 15 मई को किया गया था। इसकी रिपोर्ट उसी दिन थाने में दर्ज करा दी गई थी। इसके बाद भी लकड़ी ठेकेदार ऊदल सिंह निवासी मुबारकपुर पोस्ट तिलसई कलां थाना व जनपद कासगंज, तुलाराम, कौशल किशोर, भूरे, चंद्रपाल निवासी तिलसई खुर्द ऐंठपुर थाना व जिला कासगंज आदि कटान कर रहे थे। शुक्रवार शाम को सूचना पर टीम पहुंची तो ये लोग दो ट्रैक्टर ट्राॅली में कटे पेड़ों की लकड़ी भरकर ले जा रहे थे। यह क्षेत्र ताज ट्रपोजियन जोन में आता है। यहां हरे पेड़ों को काटना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

हम लोगों ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले जाने की बात कही। तभी गांव के तमाम लोग आ गए। 30 नामजद और 40 अज्ञात लोगों ने हमारा रास्ता रोक लिया। ये लोग गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी की निजी गाड़ी के दो टायर फाड़ दिए। इस पर टीम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे जलेसर, अवागढ़ और सकरौली थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। इसके बाद लकड़ी लदे दोनों ट्रैक्टर थाने पर पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिली थी, जिस पर मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टरों को थाने ले आए। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके सभी आरोपी भाग गए। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। - कृष्ण मुरारी दोहरे, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed