फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   food distribution

शहर में संचालित रसोइयों में बांटा जाता है केवल शाम का भोजन

Wed, 15 Apr 2020 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
food distribution
ग्रीन गार्डन में बंद पड़ी रसोई वहीं बैठे लोग- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है। इसके पहले दिन शहर में करीब दो सैकड़ा लोग भूखे रह गए। विधायक विपिन वर्मा डेविड द्वारा ग्रीन पार्क में संचालित रसोई 14 अप्रैल से बंद कर दी गई, जबकि रोटी बैंक एक बार ही खाना खिला रही है।
विज्ञापन

वहीं, इंद्रपुरी में भी एक टाइम खाना बन रहा है। वह भी सीमित मात्रा में बनाई जा रही है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा संचालित रसोई भगवान भरोसे है। यहां कब खाना बनता है और बंट जाता है, गरीबों को पता ही नहीं चलता। शहर में जितने भी भोजनालय संचालित हो रहे हैं। सभी में केवल शाम का खाना बनाकर बांटा जा रहा है।
विज्ञापन

कहने को तो यहां खाना सुबह से बनना शुरू हो जाता है, पर बांटा दो और तीन बजे के बाद जाता है, फलस्वरूप लोग एक ही समय अपना पेट भर पा रहे हैं। वहीं, जिला पंचायत में चल रही प्रशासन की रसोई में दोपहर 12 बजे तक भोजन बंटना शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बैठे अधिकारी लोगों को कड़ी धूप में लाइन में लगवा रहे थे, जिससे परेशान होकर महिलाएं और पुरुष मंच के नीचे आकर बैठ गए। जिन लेखपालों की सूची के अनुसार खाना बांटा जा रहा है, उसके अतिरिक्त यहां अन्य दर्जनों लोग भूख से तड़पते पहुंचे पर उन्हें 12 बजे तक भोजन नहीं मिल सका।
इंद्रपुरी में बन रहे मात्र 300 पैकेट: शहर की पॉश कॉलोनी इंद्रपुरी में समाजसेवियों के सहयोग से रसोई संचालित है। इस रसोई में मात्र 300 पैकेट भोजन तैयार होता है। इस रसोई के संचालकों ने बताया कि वह 20 अप्रैल तक रसोई संचालित कर रहे हैं। उसके बाद की रणनीति अभी नहीं बनी है।
रात में घर से मंगाए चावल : जिला पंचायत की सामुदायिक रसोई में खाना बनाने वाले आधा दर्जन हलवाई के कर्मचारी मंगलवार की रात भूखे रह गए। एक कर्मचारी ने अपने घर रात नौ बजे सहयोगी को भेजकर दो किलो चावल मंगाए, तब जाकर खिचड़ी बनी और उनका पेट भर सका।
एक वक्त की रोटी भी छिन गई
नई बस्ती में रहती हूं, लगभग अस्सी साल की उम्र होने को आई, परिवार में कोई नहीं है। अब तक विधायक विपिन वर्मा द्वारा संचालित रसोई से एक वक्त की रोटी मिल रही थी। अब बुुधवार से वह भी बंद हो गई है।
प्रीतम प्यारी,नई बस्ती
नई बस्ती में रहती हूं, परिवार में कोई अन्य खाने-कमाने वाला नहीं है, अब तक मोहल्ले का ही एक समाजसेवी विधायक द्वारा चल रही रसोई से खाने का पैकेट शाम को दे जाता था। अब वह भी मना कर गया है। रसोई बंद, खाना आना भी बंद।
दालवती, नई बस्ती
---------------
अधिकारी सुनते ही नहीं, कर्मचारी भगा देते हैं
पिछले पांच दिन से जिला पंचायत आ रहे हैं। यहां दो रोटी मांगने आते हैं, पर यहां बैठे अधिकारी सुनते नहीं और कर्मचारी धक्का देकर भगा देते हैं। ऐसे में कई दिन से बिना खाने के जी रहे हैं, अब लॉक डाउन बढ़ गया है, पता नहीं क्या होगा।
पप्पू, छितौनी रोड
अपने क्षेत्र में जाओ, लेखपाल वहीं पहुंचाएंगे खाना
चार दिन से सुबह और शाम को जिला पंचायत में खाना मांगने आते हैं, यहां यह कहकर भगा दिया जाता है कि अपने क्षेत्र में जाओ लेखपाल वहीं पहुंचाएंगे, वहां कोई खाना लेकर नहीं आता, रोज डेढ़ से दो किलोमीटर से आ रहे हैं, पर खाना नहीं मिल रहा। -सुभाष चंद्र, रेवाड़ी मोहल्ला
जितनी आवश्यकता उतना बन रहा खाना
जिला पंचायत में सामुदायिक रसोई संचालित हो रही है। जहां तक भोजन एक या दो टाइम बांटने का सवाल है, जितनी आवश्यकता है, उतना ही भोजन बनाया जा रहा है। बच रहा था, इसलिए कम बनवाया जा रहा है।

-केशव कुमार, एडीएम वित्त
रसोई दोबारा शुरू करा दी जाएगी
ग्रीन गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही रसोई संचालित की जा रही थी। 14 अप्रैल तक अनुमति थी। अब अगले 3 मई तक की अनुमति करा ली जाएगी। हलवाई भी बदला गया है, बृहस्पतिवार से यहां रसोई दोबारा शुरू करा दी जाएगी।
-विपिन वर्मा डेविड, विधायक

जिला पंचायत में बुघवार को घूंघट की आड़ में भोजन लेने पहुंची महिला।

जिला पंचायत में बुघवार को घूंघट की आड़ में भोजन लेने पहुंची महिला।- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed