फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Follow up: If the ambulance was available on time, the newborn's life could have been saved

Etah News: फॉलोअपः समय से मिल जाती एंबुलेंस तो बच जाती नवजात की जान

Sun, 27 Jul 2025 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 27 Jul 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Follow up: If the ambulance was available on time, the newborn's life could have been saved
एटा। सरकारी एंबुलेंस सिस्टम की लापरवाही की वजह से शनिवार को एक नवजात की मौत हो गई। अगर समय से एंबुलेंस मिल जाती तो नवजात की जान बच सकती थी। एंबुलेंस न मिलने की वजह से टेंपो में गर्भवती पत्नी को लेकर वह मेडिकल कॉलेज आ रहा था और रास्ते में प्रसव हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को योगेंद्र निवासी मझराऊ अपनी गर्भवती पत्नी रेनू को अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र से टेंपो में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। रास्ते में प्रसव होने की वजह से नवजात की मौत हो गई। योगेंद्र ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे एंबुलेंस के लिए 102 व 108 नंबर पर कॉल किया। फोन पर जवाब में कहा गया कि इंतजार करें एंबुलेंस खाली नहीं है। इसके बाद एक टेंपो में पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए चल दिया।
विज्ञापन

रास्ते में टेंपो के अंदर ही प्रसव हो गया जिसकी वजह से नवजात की मौत हो गई। योगेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर एंबुलेंस मिल जाती तो आज हमारा बच्चा जिंदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इस तरह के मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। - अर्जुन त्यागी, प्रोग्राम मैनेजर, एंबुलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed