फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fogg start, transportation affected

कोहरा शुरू, यातायात प्रभावित

Mon, 07 Dec 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
fogg start, transportation affected
कोहरे की दस्तक के साथ ही ठंड के तेवर तल्ख होने लगे हैं। कोहरे का असर यातायात पर नजर आने लगा है। लोग सुबह शाम ठंड से बचाव के लिए अलाव जला रहे हैं।
विज्ञापन


घना कोहरा होने के कारण यातायात पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गए हैं। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिसका असर लोगों की दिनचर्या पर था। सुबह के समय थोक सब्जी मंडी में सब्जी की आवक भी देरी से हुई। किसान देरी से अपने सब्जी के उत्पाद को मंडी लेकर पहुंचे। मंडी में खरीदार भी विलंब से अपने वाहनों के साथ मंडी आए। मंडी का कारोबार करीब एक घंटे की देरी के साथ शुरू हुआ।
सुबह के रोडवेज बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या काफी कम रही। निगम की बसें भी कोहरे के कारण देरी से निकली। वहीं कोहरे का आगाज होने से किसानों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि गेहूं की फसल के लिए कोहरा लाभदायक है।
विज्ञापन


कोहरे से बचाव को नहीं किए प्रबंध
कोहरे के समय में सड़कों पर सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ जाता है। दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील स्थानों पर रेडियम पट्टिकाएं नहीं लगाई गई हैं। कासगंज सोरों, मार्ग पर कुछ स्थानों पर तो कैट आइ लगी हुई है, लेकिन कुछ स्थानों पर कैट अभी तक नहीं लगी है। कासगंज अमांपुर मार्ग दुर्घटनाओं के लिए बेहद संवेदनशील है। मार्ग संकरा भी है यहां कैट आइ नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed