फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   fog

घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Fri, 06 Dec 2019 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
fog
सुवह पड़े कोहरे से गुजरते बाहन- - फोटो : ETAH
एटा। दिसंबर माह के शुरुआत में ही ठंड के तेवर दिखने लगे हैं। शीतलहर और कोहरे ने लोगों को खासा परेशान करना शुरू कर दिया है। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। लोग मूं्गफली, गजक, रेवड़ी, पकोड़े और चाय का स्वाद ले रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह-सुबह ठंड और कोहरे का असर नजर आया। कोहरे ने लोगों को परेशान किया। वहीं गलन ने आफत बढ़ाई। घने कोहरे में दृश्यता कम रहने के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेेक लगे रहे। लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर रास्ता पार करना पड़ा। कोहरे के साथ चलीं सर्द हवाओं ने भी ठंड बढ़ा दी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे तक कोहरे घनी चादर तनी रही। इस दौरान सड़क पर गिने-चुने वाहन ही नजर आए। कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। वहीं लोग घरों से गर्म कपड़ों में बाहर निकले। दोपहर को हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा चलने से राहत नहीं मिल सकी। कोहरे के साथ सर्द हवाओं के चलने से तमाम जगह पर लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे में रोडवेज और टाटा 407 भिड़े, एक की मौत, दो घायल
जैथरा। थाना क्षेत्र स्थित गांव सर्रा एटा-अलीगंज रोड के पास सुबह सात बजे घने कोहरे में लोनी डिपो की बस और टाटा 407 की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत में टाटा 407 में सवार महेश (50) पुत्र रामसहाय निवासी राया थाना जैथरा, जगपाल (60) पुत्र बेला सिंह निवासी अहमदपुर थाना जैथरा और असगर अली (48) पुत्र नूर हुसैन निवासी सौंहार थाना मलावन घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर महेश और जगपाल की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। जहां जगपाल की मौत हो गई।
वहीं थाना सकीट क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय के पास मैक्स की चपेट में आने से मारुति वैन अनियंत्रित होकर नाली में पलट गई। वैन में सवार नंदन सराफ घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हादसे घने कोहरे के चलते शुक्रवार की सुबह घटित हुए हैं।

स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित बस विद्युत पोल से टकराई
अवागढ़। घने कोहरे के चलते एक बस विद्युत पोल से टकरा गई। इससे रकसबा सहित छह फीडर की विद्युत आपूर्ति 20 घंटे तक प्रभावित रही। अवागढ़-एटा रोड स्थित ग्राम मोहनपुर में बृहस्पतिवार रात नौ बजे ऊंचे स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित होकर 33 हजार के विद्युत पोल से टकराकर भूरे खां के घर में घुस गई। इससे पोल टूट गया। घर में बंधी भैंस घायल हो गई। पूरे बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। कस्बा सहित छह ग्रामीण फीडर 20 घंटे तक बंद रहे। शुक्रवार शाम चार बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed