{"_id":"64233089f2cef224c7005838","slug":"fodder-crop-being-done-in-the-playground-etah-news-c-25-1-105813-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खेल मैदान में हो रही चारे की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खेल मैदान में हो रही चारे की फसल
Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। सकरौली थाना क्षेत्र के गांव सराय नीमखेड़ा में खेल मैदान के लिए जमीन चिह्नित की गई। इस पर गांव के ही लोगों ने कंटीले तार लगाकर कब्जा कर लिया और खेती की जा रही है। जिसकी वजह से मंगल दल के खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
जलेसर तहसील के अंतर्गत सराय नीमखेड़ा निवासी वीरेंद्र पाल सिंह व किशनपाल सिंह द्वारा खेल मैदान की जमीन पर कब्जा कर फसल उगाई जा रही है। यहां पर करीब 3 बीघा भूमि युवा मंगल दल के नाम से चिह्नित है। भूमि को खाली करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल पवन कुमार द्वारा चेतावनी जारी की गई। उसके बाद भी इसे खाली नहीं किया गया। आरोपियों ने भूमि के चारों ओर कंक्रीट के खंभे लगाकर कटीले तार और लगा दिए।
गांव के लोगों द्वारा अवैध कब्जे की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। इस पर लेखपाल ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राजेश चौहान ने बताया कि सराय नीमखेड़ा में युवा मंगल दल की जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।