{"_id":"3cf334af1b3568f615f36467d8891788","slug":"floral-welcome-rain-sai-sedan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्प वर्षा कर साईं पालकी का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्प वर्षा कर साईं पालकी का स्वागत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को निकाली गई साईं पालकी में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। साईं राम के जयकारे लगाते भक्तजन झूम रहे थे। नन्नूमल तिराहा स्थित साईं मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा में साईं के जयकारे गूंजने लगे। पूरा माहौल साईंमय हो गया। पुष्प वर्षा कर रहे भक्तों ने आरती उतार कर स्वागत किया। पालकी शोभायात्रा लोकमन दास तिराहा, रेवाड़ी मुहल्ला, बजरिया होती हुई गली बल्देव सहाय स्थित अमित चौहान के आवास पर पहुंची। जहां परिजनों ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया और आरती उतारी। इसके बाद पालकी पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान अशोक कुमार सराफ, अमित चौहान, आनंद सिंह, सुनील सिंह, विमल कुमार, बॉबी, गोपाल, सागर, सूरज आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन