{"_id":"6ab16b1aab928decd80f66fa","slug":"five-students-swindled-of-434-lakh-on-the-pretext-of-admission-etah-news-c-163-1-eta1014-157041-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एडमिशन के नाम पर पांच छात्रों से 4.34 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एडमिशन के नाम पर पांच छात्रों से 4.34 लाख ठगे
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के गांव महमूदपुर नगरिया में संचालित फर्जी बीएस मेडिकल कॉलेज के संचालक पर एडमिशन के नाम पर पांच छात्र-छात्राओं से 4.34 लाख रुपये लेने का आरोप लगा है।
पीड़ितों का कहना है कि जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और डी-फार्मा में प्रवेश दिलाने के नाम पर रकम ली गई लेकिन प्रवेश नहीं कराया गया। वापस मांगने पर भी टालमटोल किए जाने का आरोप है। पीड़ितों ने सीओ से शिकायत कर मामले में कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
पीड़ित नीतू निवासी लधौआ, अकराबाद ने बताया कि जीएनएम में प्रवेश के लिए 1.34 लाख रुपये दिए थे। उसे 22 तारीख को पेपर होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन पेपर नहीं हुआ। इसके बाद प्रवेश और रकम वापस करने को लेकर लगातार टालमटोल किए जाने का आरोप है। गोविंद निवासी लोया बादशाहपुर, एटा ने बताया कि डी-फार्मा में प्रवेश के लिए 1.50 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
वहीं रोहित कुमार निवासी नगला शहजना, कासगंज ने बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए 40 हजार रुपये दिए जाने की बात कही है। मुकेश निवासी बरीखेड़ा, कासगंज ने जीएनएम में प्रवेश के लिए रकम देने का आरोप लगाया है। हालांकि शिकायत में उसके द्वारा दी गई रकम की राशि स्पष्ट नहीं है। वहीं ख्यालीराम निवासी फिरोजपुर सिहोला, कासगंज ने जीएनएम में प्रवेश के लिए 80 हजार रुपये दिए जाने की बात कही है।
पीड़ितों के अनुसार पांचों छात्र-छात्राओं से कुल 4.34 लाख रुपये लिए गए हैं। उनका आरोप है कि प्रवेश नहीं होने के बाद रकम वापस मांगी गई तो संचालक की ओर से लगातार टालमटोल की जा रही है।
इसके बाद पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच कराने, रकम वापस दिलाने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद